बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना 2023 : Bihar Mukhyamantri Digital Health Yojana

बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना 2023 : Bihar Mukhyamantri Digital Health Yojana

मेरे प्यारे बिहार के वासियों इस लेख को अंत तक पढ़ें ताकि यदि आप नहीं तो यह जानकारी किसी और के काम आ सके, इस लेख में हम जानेंगे कि बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना क्या है?, किसे लाभ मिलेगा, क्या लाभ, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन कैसे करें?। इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए। लेख को अंत पढ़े।

बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना
बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना

बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को डिजिटल तकनीक के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। इस योजना को आरंभ करने का निर्णय 29 अप्रैल 2022 को लिया गया। मुख्यमंत्री जी के द्वारा 29 अप्रैल 2022 को कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सरकार द्वारा इस योजना को अगले 5 सालों में चरणबद्ध माध्यम से लागू किया जाएगा। जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2022- 23 से 2026- 27 तक के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाना है। जिससे कि प्रदेश के नागरिकों को समय से उपचार प्राप्त हो सके। इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न सूचनाएं एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे कि प्रदेश के नागरिकों को सरलता से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सके। इस योजना के संचालन से प्रत्येक नागरिक तक उपचार की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। जिससे कि प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। यह योजना नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाएगी। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का बेहतर उपचार नागरिकों तक पहुंच सकेगा।

बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना को आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को डिजिटल तकनीक के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा।
  • इस योजना को आरंभ करने का निर्णय 29 अप्रैल 2022 को लिया गया।
  • मुख्यमंत्री जी के द्वारा 29 अप्रैल 2022 को कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया था।
  • जिसमें स्वास्थ्य विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
  • सरकार द्वारा इस योजना को अगले 5 सालों में चरणबद्ध माध्यम से लागू किया जाएगा।
  • जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2022- 23 से 2026- 27 तक के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • Mukhyamantri Digital Health Yojana के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार प्राप्त हो सकेगा।
  • इसके अलावा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जरूरी सूचनाएं एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • जल्द स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस योजना को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
  • वर्तमान प्रक्रिया के अनुसार वर्तमान में स्वास्थ्य की अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर है।
  • इस योजना के अंतर्गत एक सॉफ्टवेयर को शामिल किया जाएगा।

बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना मे जों लोग आवेदन करना चाहते है, उनके पास यह नीचे दिए गई सभी कागजात होने चाहिए तब ही यह योजना मे आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदक बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • ईमेल आईडी आदि।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना मे जों लोग आवेदन करना चाहते है, वो नीचे दिए गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते है।

बिहार सरकार द्वारा अभी केवल बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। जैसे ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित कोई भी आधिकारिक सूचना सरकार की ओर से जारी की जाती है हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर सूचित करेंगे। तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को बुकमार्क करें?

ये भी पढ़े:-

           

પોસ્ટ શેર કરો: