दिल्ली लाड़ली योजना 2023 : Delhi Ladli Yojana

दिल्ली लाड़ली योजना 2023 : Delhi Ladli Yojana

मेरे प्यारे दिल्ली के वासियों इस लेख को अंत तक पढ़ें ताकि यदि आप नहीं तो यह जानकारी किसी और के काम आ सके, इस लेख में हम जानेंगे कि Delhi Ladli Yojana क्या है?, किसे लाभ मिलेगा, क्या लाभ, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन कैसे करें?। इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए। लेख को अंत पढ़े।

Delhi Ladli Yojana
Delhi Ladli Yojana

Delhi Ladli Yojana 2022

इस योजना को दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2008 को आरंभ किया है।  प्रदेश की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए तथा बेटियों के प्रति लोगों के अंतर्गत होने वाले लड़का लड़की में भेदभाव को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली लाड़ली योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे कि बेटियों के जन्म को बढ़ावा मिलेगा। बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Delhi Ladli Yojana का उद्देश्य

दिल्ली लाड़ली योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को लेकर होने वाली नकारात्मक सोच में सुधार लाना है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा बेटी के जन्म होने से लेकर उनकी 12 कक्षा की शिक्षा में प्रवेश लेने तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे कि उनको शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी मदद मिलेगी। इस योजना के माध्यम से ड्रॉपआउट रेट में गिरावट आएगी तथ भ्रूण हत्या जैसे अपराध को भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली लाड़ली योजना के अंतर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता

संस्थागत डिलीवरी के समय ₹11000
घर में डिलीवरी के समय ₹10000
1 कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹5000
6वीं कक्षा में प्रवेश लेने ₹5000
9वीं कक्षा में प्रवेश लेने ₹5000
10वीं कक्षा में प्रवेश लेने ₹5000
12वीं कक्षा में प्रवेश लेने ₹5000

Delhi Ladli Yojana की पात्रता

Delhi Ladli Yojana मे जों लोग आवेदन करना चाहते है, उनके साथ यह नीचे दिए गई सभी पात्रता का पालन होना चाहिए। तब ही यह योजना का लाभ मिलेगा।

  • आवेदक माता पिता दिल्ली के स्थाई निवासी होनी अनिवार्य है।
  • बालिका का जन्म दिल्ली में होना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल 2 बेटियां ही उठा सकती हैं।
  • बालिका के परिवार की वार्षिक आय ₹100000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका मान्यता प्राप्त स्कूल में पंजीकृत होनी चाहिए।

Delhi Ladli Yojana 2022 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना को दिल्ली सरकार द्वारा बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच को दूर किया जाएगा।
  • दिल्ली लाड़ली योजना के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर उनकी 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता ₹5000 से लेकर ₹11000 तक की है।
  • दिल्ली लाडली योजना के माध्यम से बेटियों को लेकर होने वाले भेदभाव को दूर करने में भी सरकार की मदद होगी।
  • इस योजना के माध्यम से बालिकाएं सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनेंगी।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भी इस योजना के माध्यम से मदद मिलेगी।
  • इस योजना के माध्यम से ड्रॉपआउट रेट की दर में भी कमी आएगी तथा बालिका शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
  • भ्रूण हत्या जैसे अपराधों को रोकने में भी योजना के माध्यम से सहायता मिलेगी।
  • इस योजना के माध्यम से लिंग अनुपात में भी सुधार आएगा।
  • यदि बालिका की आयु दसवीं कक्षा पास करने पर 18 वर्ष नहीं है तो वह 12वीं कक्षा पास करने पर परिपक्वता राशि का दावा कर सकती है।

Delhi Ladli Yojana में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

Delhi Ladli Yojana मे जों लोग आवेदन करना चाहते है, उनके पास यह नीचे दिए गई सभी कागजात होने चाहिए तब ही यह योजना मे आवेदन कर सकेंगे।

  • बालिका तथा माता-पिता का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पिछले 3 वर्ष का निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • माता-पिता का बालिका के साथ एक फोटो
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

दिल्ली लाड़ली योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप Delhi Ladli Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको दिल्ली लाडली स्कीम के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको दिल्ली लाडली स्कीम के विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको नीचे स्क्रॉल करना होगा।
  • सबसे नीचे आपको एप्लीकेशन फॉर्म का विकास दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल कर आएगा।
  • आप इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालना होगा।
  • इसके पश्चात आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करने होंगे।
  • इसके पश्चात आपको यह आवेदन पत्र अपने जिला कार्यालय में जमा करना होगा।
  • आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी।
  • यदि आपके आवेदन पत्र में कुछ गलती है तो आपको गलती को ठीक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके आवेदन पत्र को एसबीआईएल में भेजा जाएगा।
  • इस प्रकार आप दिल्ली लाड़ली योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 

Delhi Ladli Yojana Helpline Number

हमने आपको इस लेख मे दिल्ली Delhi Ladli Yojana के बारे मे सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

           

પોસ્ટ શેર કરો: