Majhi Bhagyashree Kanya Yojana | माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana  | माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2022 क्या है, उद्देश्य, पात्रता, लाभ,  और महत्वपूर्ण दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया जाने.

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana का शुभारंभ 1 अप्रैल 2016 को महाराष्ट्र सरकार द्रारा किया गया है। यह योजना के अंतर्गत राज्य के जों माता या पिता एक लड़की के जन्म होने के बाद 1 वर्ष के भीतर नसबंदी करवाते है तो उन्हे महाराष्ट्र सरकार द्रारा 50,000 रूपये की धनराशि प्राप्त की जाएगी। अगर माता पिता दूसरी बेटी के जन्म के बाद परिवार नियोजन अपनाता है और नसबंदी कराता है तदोनों बेटी के जन्म के बाद परिवार के दोनों लड़कियो के नाम 25000-25000 रूपये को बालिका के नाम पर बैंक मे जमा की जाएगी।

प्यारे महाराष्ट्र के वासियो आज आप इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होंगी। जैसे कि Majhi Bhagyashree Kanya Yojana क्या है,  उद्देश्य, पात्रता, लाभ,  महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए यह लेख को अंत पढ़े

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana
Majhi Bhagyashree Kanya Yojana

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana का लाभ महाराष्ट्र के एक ही व्यक्ति की दो बेटियों को लाभ दिया जाएगा। यह योजना का लाभ उन माता-पिता को मिलेगा जों एक बेटी के जन्म के बाद 1 वर्ष के भीतर नसबंदी करवाते है और दूसरी बेटी के जन्म के 6 महीने के भीतर नसबंदी करवाते है, एवं योजना के अंतर्गत पहले गरीबी रेखा से नीचे के परिवार है और उनकी वार्षिक आय 1 लाख रूपये तक है। ऐसे लोगो को यह योजना का लाभ दिया जाएगा।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana का नया अपडेट 

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana मे नयी नीति के अनुसार बालिका परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपये थी उसको बढ़ाकर 7.5 लाख रूपये कर दिया गया है। महाराष्ट्र के जिन परिवार की वार्षिक आय 7.5 लाख रूपये है वो भी इस योजना का लाभ मिलेगा.

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana का उद्देश्य

आज के समय मे हमारे समाज मे बहुत ऐसे लोग है जों लड़कियो को बोझ समझते है और लड़कियो की भ्रूण हत्या कर देते है और लड़कियो को अधिक पढ़ने नहीं देते है। यह आज के समय मे हमारे समाज मे एक आम बात है और यह ही बात को ध्यान मे रखते महाराष्ट्र सरकार ने यह योजना को शरू किया जिससे लड़कियो के अनुपात मे सुधार लाना, लिंग निर्धारित व कन्या भूर्ण हत्या को रोकना और सामाज के लोगो मे रही नकारत्मक सोच को बदलना होगा। यह ही योजना का मुख्य उद्देश्य है।

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के तहत मिलने वाली धनराशि कब मिलेगी?

यह योजना के अंतर्गत लड़कियो को पहली बार धनराशि तब मिलेगी जब वो 6 साल की हो जायेगी और उनको दूसरी बार ब्याज का पैसा तब मिलेगा जब लड़कियो 12 साल की हो जाएगी। जब लड़की 18 वर्ष की पूरी हो जाएगी तो वह लड़की पूरी राशि प्राप्त करने की हकदार होंगी। यह योजना मे मिलने वाली धनराशि तब मिलेगी जब लड़की 10 वीं पास होनी चाहिए और अविवाहित होनी चाहिए.

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के लिए पात्रता

Majhi Bhagyashree Kanya Yojana के तहत जों उम्मीदवार योजना का लाभ लेना चाहते है। उनके लिए नीचे दिए गए पात्रता आवश्यक है। तब ही ये योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगे।

  • आवेदक महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • यह योजना के तहत सिर्फ दो लड़कियो को लाभ मिलेगा।
  • यदि तीसरा बच्चा हो जाता है तो पहले से जन्मी दोनों लड़कियो को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • इस योजना के तहत लड़की या उसकी माँ के नाम पर Bank Account खोला हुआ होना चाहिए।
  • यह योजना का लाभ लेने के लिए माता पिता को एक लड़की के पैदा होने के 1 वर्ष के भीतर या दूसरी लड़की पैदा होने के 6 महीने के भीतर नसबंदी करवाना अनिवार्य होगा।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के लाभ

  • यह योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियों को मिलेगा।
  • योजना के अंतर्गत यदि एक लड़की के जन्म के बाद नसबंदी करवा लेते है। तो सरकार द्रारा 50,000रूपये दिए जाएगे।
  • अगर 2 लड़कियो के जन्म के बाद भी नसबदी करवा लेते है तो उनको सरकार द्रारा 25,000 – 25,000 हजार रूपये दोनों लड़कियो को दिए जाएगे।
  • योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवार लाभ उठा सके इस लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा 1 लाख से बढ़ा कर 7.5 लाख रूपये कर दी है।
  • योजना के तहत माता और बेटी दोनों को इसके तहत एक लाख रूपये का दुर्घटना बीमा और 5000 रूपये का ओवर ड्राफ्ट भी मिलेगा।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता है।,

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास का प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण पत्र
  • माता या लड़की का बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

आप Majhi Kanya Bhagyashree Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र शासन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको माझी कन्या भाग्यश्री योजना का Application Form को डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होंगी.
  • जैसे की नाम, पता, माता -पिता का नाम, लड़की की जन्मतिथी और मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ सलग्न करना होगा।
  • अब यह फॉर्म को अपने नजदीकी महिला और बाल विकास के कार्यालय मे जाकर जमा कर देना है।
  • इस तरह आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

ऐसे ही सभी सरकारी योजना की माहिती के लिये जुड़े रहे हमारी वेबसाइट sarkarisubsidyyojana.com साथे.

ऐसे ही सभी सरकारी योजना की माहिती गुजराती भाषा में जानने के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट  onlylbc.com साथे.

           

પોસ્ટ શેર કરો: