एमपी मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 2023 | MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana

एमपी मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 2023 | MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana

मेरे प्यारे एमपी के वासियों इस लेख को अंत तक पढ़ें ताकि यदि आप नहीं तो यह जानकारी किसी और के काम आ सके, इस लेख में हम जानेंगे कि MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana क्या है?, किसे लाभ मिलेगा, क्या लाभ, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन कैसे करें?। इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए। लेख को अंत पढ़े

MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana
MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana

एमपी मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना को आरंभ करने कि घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों को एक बड़ी सौगात देने का फैसला लिया गया है। MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana के अंतर्गत बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल आश्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। सरकार 18 साल की उम्र में बाल संस्थाओं को छोड़ने वाले सभी अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इन अनाथ बच्चों को सरकार आईटीआई, जेईई, नीट तथा क्लैट निकलने पर आगे की पढ़ाई करने तक 5 हजार रुपए उपलब्ध कराएगी। इस योजना के अंतर्गत 24 साल तक अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

एमपी मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का उद्देश्य 

MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana का मुख्य उद्देश्य बाल आश्रम मे रहने वाले बच्चो को पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करना, जिससे पढ़ाई करके अपने जीवन को सुधार शके और अपने जीवन को यापन करने के मे कोई परेशानी ना हो।

एमपी मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लाभ तथा विशेषताए

  • बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल आश्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए दिए जायंगे।
  • इसी के साथ किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत बाल देख रेख संस्थाओं के अंतर्गत संचालित करने के बाद छोड़े जाने वाले 18 वर्ष से अधिक युवाओं को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी।
  • इसी के साथ आयुष्मान भारत समेत कई योजनाओं का लाभ अनाथ बच्चों को मिलेगा।
  • साथ ही आजीविका व्यय के लिए भी पैसे दिए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों को पढ़ाई में तथा भविष्य को उज्जवल बनाने में भी लाभ होगा।
  • इन बच्चों को सरकार आईटीआई, जेईई, नीट तथा क्लैट निकालने पर आगे की पढ़ाई करने तक 5 हजार रुपए उपलब्ध करवाएगी।
  • साथ ही आयुष्मान योजना से इलाज कराने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।

एमपी मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए दस्तावेज़ 

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद के लिए मुख्य दस्तावेज क्या होंगे? इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। उन्होंने केवल बाल आश्रम में रह रहे बच्चों को बाल श्रम छोड़ने के बाद इंटर्नशिप करने के लिए 5 हजार रुपए देने की घोषणा की है। जैसे ही अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। इस योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। इस लिए आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करें.

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश सरकार ने MP Mukhyamantri Baal Aashirwad Yojana के लिए आवेदन केवल अनाथ बच्चे ही कर सकेंगे। लेकिन उसके लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि सरकारने अभी आवेदन करने की कोई घोषणा नहीं की है। सरकार जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगी। हम आपको सूचित कर देंगे। इस लिए आप हमारे Whatsapp Group मे जुड़े जिससे आपको यह जानकारी मिले संबसे पहले, यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़े:-

           

પોસ્ટ શેર કરો: